Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुरः घर के बाहर खड़े ई-रिक्शा का बॉक्स तोड़ चार बैटरियां चोरी! हलियापुर थाना क्षेत्र के पूरे लाला डोभियारा गांव की घटना, डायल 112 ने मौके पर पहुंचकर की जांच


हलियापुर/सुलतानपुर। हलियापुर थाना क्षेत्र के पूरे लाला डोभियारा गांव में मंगलवार रात चोरों ने घर के बाहर खड़े एक ई-रिक्शा को निशाना बनाते हुए उसका बैट्री बॉक्स तोड़कर चार बैटरियां चोरी कर लीं। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी बबलू गुप्ता पुत्र भगेलू का ई-रिक्शा संख्या यूपी 42 ईटी 9149 घर के बाहर खड़ा था। रात के समय अज्ञात चोरों ने ई-रिक्शा के बैट्री बॉक्स को तोड़ दिया और उसमें लगी चार बैटरियां निकालकर फरार हो गए। सुबह जब पीड़ित की नजर ई-रिक्शा पर पड़ी तो बैट्री बॉक्स टूटा मिला और चारों बैटरियां गायब थीं।

इसके बाद पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर ई-रिक्शा और आसपास के स्थानों का निरीक्षण किया तथा घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। चोरी की वारदात से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर चोरों का पता लगाने में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |