Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गाजीपुरः विधान सभा स्तरीय रोजगार मेला का किया गया आयोजन ! 2 हजार से अधिक अभ्यर्थियों में से 618 का अन्तिम राउंड के लिए हुआ चयन


गाजीपुर । जिला सेवायोजन अधिकारी गौरव सिंह ने अवगत कराया है कि आज दिनांक-23.09.2026 को ष्उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के संयुक्त तत्वाधान में विधानसभा स्तरीय वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। मुख्य अतिथि श्रीमती सरिता अग्रवाल, माननीय अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, गाजीपुर द्वारा फीता काटकर विधानसभा स्तरीय वृहद रोजगार मेला का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश राय, भाजपा उपाध्यक्ष, श्री प्रवीण सिंह, एवं अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के उपरान्त रोजगार मेला में उपस्थित अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा उन्हें रोजगार के अवसरों का अधिकाधिक लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया।

अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष, श्री ओमप्रकाश राय जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत ऐसे कार्यक्रमों का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार हो तथा रोजगार के इच्छुक युवाओं को सेवायोजित किया जाय। उत्तर प्रदेश निरन्तर विकास के पथ पर अग्रसर है, ऐसे में युवाओं के हित प्रधान है। अतः इनके मॉग के सापेक्ष रोजगार मेलों का निरन्तर आयोजन होता रहें।

मुख्य अतिथि श्रीमती सरिता अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में रोजगार मेले के आयोजन हेतु जिला प्रशासन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय की सराहना की और उन्होंने कहा कि सेवायोजन विभाग के माध्यम से पूर्व मे विदेशों में भी भर्ती की गयी है तथा वर्तमान में रोजगार मेले के माध्यम से देश की प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों को सेवायोजित किया जा रहा है, उन्होंने कार्यक्रम में युवाओं का हौसला बढ़ाया।

आज के रोजगार मेला में प्रतिभागी कम्पनियों में मुख्य रूप से प्रमोकाश आउटसोर्स सर्विस प्रा० लि०, उत्कर्ष स्मॉल फाईनेंस बैंक वाराणसी, क्वैस कार्पोरेषन प्रा०लि०, सेफ एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स, अशोक लिलैण्ड लि०. डत्थ् टायर्स, लाउन्ड्री मेट, हिन्डाल्को रेनूकोट, नर्स केयर 24, रोहित हाईब्रीड सीड्स प्रा०लि०, पी०एन०बी० मेट लाईफ, आदि सहित 30 से अधिक कम्पनियोंध् नियोजकों द्वारा, आपरेशन एसिस्ट, मशीन आपरेटर, हेल्पर, कंस्ट्रक्शन वर्कर, सेल्स ट्रेनर, सेल्स आफिसर, सुपरवाईजर, टेक्निशियन, नैप्स ट्रेनी आदि पदों पर चयन किया गया। रोजगार में लगभग 2000 से अधिक अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से कुल 618 अभ्यर्थियों का अन्तिम राउण्ड हेतु चयन किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |