प्रतापगढ। जिले में लालगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत एक युवती के अपहरण को लेकर सांगीपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के पीड़ित ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि बीती पांच सितम्बर को शाम साढ़े पांच बजे उसकी इक्कीस वर्षीय पुत्री को आरोपी बहला फुसलाकर भगा ले गया। पीड़ित ने तहरीर में बेटी के साथ अप्रिय वारदात की आशंका भी जतायी है। तहरीर के आधार पर सांगीपुर पुलिस ने आरोपी पहाड़पुर निवासी शनि शर्मा पुत्र मुन्ना के खिलाफ केस दर्ज किया है।
प्रतापगढः युवती का अपहरण, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
September 08, 2026