Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के सम्मान समारोह का तुलसीसदन सभागार में देखा एवं सुना गया सजीव प्रसारण! मानदेय वृद्धि की सौगात से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओ में खुशी की लहर


प्रतापगढ़। जिले के तुलसीसदन (हादीहाल) सभागार में विधायक विश्वनाथगज जीतलाल पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी डा0 राममोहन मीना, विधायक सदर प्रतिनिधि अरूण कुमार मौर्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्योति शाक्य, बाल विकास परियोजना अधिकारियो, मुख्य सेविकाओ व आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओ व लाभार्थियों की उपस्थिति में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन जन्मभूमि अयोध्या से मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी द्वारा बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं आंगनबाड़ी सहायिकाओं तथा महिला कल्याण विभाग के लाभार्थियों के सम्मान एवं नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा व सुना गया। अयोध्या के राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को संबोधित करते हुए एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 8 हजार रुपये से बढ़ाकर 12 हजार रुपये और सहायिकाओं का मानदेय 4 हजार रुपये से बढ़ाकर 6 हजार रुपये करने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्हें 5 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवर और अतिरिक्त साड़ी के लिए भी वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं का तुलसीसदन सभागार में उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने स्वागत किया। मानदेय में बढ़ोत्तरी एवं अन्य सुविधाओं की घोषणा से उनके बीच खुशी की लहर दिखाई दी। उपस्थित कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने सरकार के इस निर्णय को अपने हित में महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अवसर पर विधायक विश्वनाथगंज जीतलाल पटेल ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोत्तरी पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। मानदेय में बढ़ोत्तरी से उनके मनोबल में वृद्धि होगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोत्तरी की घोषणा प्रशंसनीय एवं सराहनीय है। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उनके हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को लाभान्वित करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित समस्त महत्वपूर्ण योजनाओं तथा अनुपूकर पुष्टाहार, शालापूर्व शिक्षा, पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा, टीकाकारण, स्वास्थ्य जाँच, सन्दर्भन तथा प्रधान मंत्री मतृ वंदना योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। समारोह के दौरान विभागीय योजनाओं के तहत सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन करते हुये 05 गर्भवती लाभार्थियो सुमन, प्रियंका, नन्दनी, अंजली एवं निधी की गोदभराई की गई, 02 लाभार्थियों रेयांश एवं बेबी का अन्नप्राशन कराया गया 10 लाभार्थियों नैना, निहार, दृष्टि, अथर्व, रिंशू, वैदेही, अरविन्द, यशी, उमर व अनाया को पोषण पोटली का वितरण किया गया। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्रो पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाडी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया। प्रतापगढ के समस्त ब्लॉकों में आयोजित इस कार्यक्रम में माननीय मुख्य मंत्री जी के इस कार्यक्रम को लाइव प्रसारण दिखाया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |