प्रतापगढः चार आरोपियों के खिलाफ गाली गलौज व धमकी का मुकदमा दर्ज
September 08, 2026
प्रतापगढ़। जिले में लालगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत एक जमीनी विवाद को लेकर पीड़ित के साथ गाली गलौज तथा जानलेवा धमकी को लेकर उदयपुर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया हैं थाना क्षेत्र के जोधेपुर अठेहा निवासी रामसजीवन मौर्य पुत्र रामफल मौर्य ने दी गयी तहरीर में कहा है कि बीते सोमवार को दिन में ग्यारह बजे जमीनी रंजिश को लेकर पड़ोस के चार आरोपी उसके दरवाजे आ धमके। आरोपियों में किशुन लाल व सियाराम पुत्रगण रामबली, ललिता पत्नी सियाराम, तथा रामबली सरोज पुत्र छेदी लाल ने लाठी डंडों से लैस होकर गाली गलौज शुरू की। सहमें पीड़ित व उसके परिवार के सदस्यों ने शोर मचाया तब आरोपी जानलेवा धमकी देते चले गये। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी किशुन लाल समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
