लखनऊः बीकेटी ब्लाक क्षेत्र में लगातार बारिश के बीच कच्चे मकान में परिवार की मजबूरी- जिम्मेदार प्रशासन मौन
September 27, 2026
लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब (बीकेटी) ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत 25,26,27 सितंबर 2026 की मध्य रात्रि से लगातार हो रही बारिश के बीच ग्राम मदारीपुर निवासी कुलदीप वर्मा पुत्र श्री राजाराम वर्मा के परिवार की बहू एवं छोटे-छोटे बच्चे आज 26 सितंबर 2026 को भी कच्चे मकान में खाना बनाने और रहने को मजबूर हैं। लगातार बारिश के कारण कच्चा मकान आधा गिर चुका है, जिससे परिवार के सामने सुरक्षा का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। ऐसी परिस्थितियों में परिवार के लिए खाना बनाना, रहना और अपने बच्चों को सुरक्षित रखना बेहद मुश्किल हो गया है। यह केवल एक परिवार की मजबूरी नहीं, बल्कि उन गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की स्थिति की ओर भी ध्यान दिलाने वाला विषय है, जिन्हें आज भी सुरक्षित आवास की आवश्यकता है। बीकेटी ब्लॉक वीडियो पूजा पांडेय इस मामले में ध्यान दें और पीड़ित परिवार की मदद करें।
