Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः लगातार बारिश से दीवार ढहने से किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम! विधायक ने परिजनों से की मुलाकात, हर संभव मदद का आश्वासन दिया


लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बीकेटी के भौली वार्ड नंबर-11 में शनिवार को तेज बारिश में अचानक दीवार ढहने से एक किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान बजरंग के रूप में हुई है। दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से बजरंग की हादसे में  मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बजरंग अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र आशीष और सुनील यादव तथा  विवाहित पुत्री छोड़ गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की जानकारी मिलने पर तहसील प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया और प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। रविवार को शाम विधायक योगेश शुक्ला भौली गांव पहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात कर सरकार से हर संभव मदद दिलवाने का आश्वासन दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |