Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः विवाहिता की मौत को लेकर पति पर हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस


लालगंज/प्रतापगढ़। सांगीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता की मौत को लेकर मायके पक्ष ने पति पर उसकी हत्या को लेकर आरोप लगाते हुये तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी बताई गई है। पूरे सुदामा देऊम पूरब गांव निवासी मझिला देवी पत्नी स्व, सीताराम कोरी ने थाने पर तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि उसकी बेटी रेशमा 35 वर्ष की शादी पन्द्रह वर्ष पूर्व मेदनी गांव के रामकुमार के पुत्र रामसिंह के साथ हुई थी। कुछ दिनों बाद पति द्वारा मृतका का उत्पीड़न किया जाने लगा। अठारह सितंबर की रात लगभग आठ बजे रेशमा की संदिग्ध दशा में फंासी के फंदे से मौत हो गयी। घटना को लेकर मृतका की मां ने रामसिंह पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुये तहरीर दी है। थानाध्यक्ष गौरव त्रिवेदी का कहना है जांच किया जा रहा है आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |