प्रतापगढः गणपति महोत्सव में जुटे श्रद्धालु, भजन से बंधी समां
September 20, 2026
लालगंज/प्रतापगढ़। घुइसरनाथ रोड पर गणपति महोत्सव के सातवें दिन रविवार को भागवताचार्य पंडित विनय शुक्ल जी के मंत्रोच्चारण के बीच हवन-पूजन में श्रद्धालुओं का जमावड़ा दिखा। गणपति बप्पा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुये हवन में भगवान गणेश से सुख-समृद्धि की कामना की गयी। रविवार को सातवें दिन हवन-पूजन के दौरान पांडाल में भक्तिमय माहौल दिखा। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश शुक्ल, भोला विश्वकर्मा, राजकुमार मिश्रा ,अशोक, केदार, गायक जय मोदनवाल (टिंकू), अनुराग पांडे, अवनीश शुक्ला, राज मोदनवाल, अंकित जायसवाल, शिवचरण यादव, कर्म राज यादव, मदन, आशीष, राधे सोनी, आदि रहे।
