Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुरः आराम की बात पर भड़का युवक, सफाईकर्मी को लाठी से पीटकर किया घायल! गाली-गलौज के बाद बेरहमी से पिटाई का आरोप, पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीरय मेडिकल व कार्रवाई की मांग


लम्भुआ/सुल्तानपुर। नगर पंचायत लम्भुआ में सफाई कार्य कर रहे एक सफाईकर्मी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि थोड़ी देर आराम करने की बात कहने पर एक युवक भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए लाठी से सफाईकर्मी की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना में सफाईकर्मी के पीठ, हाथ और पैर में चोटें आने की बात कही जा रही है। पीड़ित ने कोतवाली लम्भुआ में तहरीर देकर मेडिकल परीक्षण कराने के साथ आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत लम्भुआ निवासी अजय कुमार तिवारी पुत्र शारदा तिवारी मंगलवार दोपहर कलाम नगर स्थित एक होटल के पास सफाई कार्य कर रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक ने उनसे घास छीलने के लिए कहा। आरोप है कि सफाईकर्मी ने थकान होने के कारण कुछ देर आराम करने के बाद काम करने की बात कही।पीड़ित के मुताबिक, उसकी यह बात सुनते ही युवक आक्रोशित हो गया और गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि इसके बाद युवक ने हाथ में मौजूद लाठी से अजय कुमार की पिटाई शुरू कर दी। मारपीट के दौरान वह जमीन पर गिर पड़े, लेकिन आरोपी ने इसके बावजूद उनकी पिटाई जारी रखी।घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली लम्भुआ पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। तहरीर में उसने घटना का उल्लेख करते हुए मेडिकल परीक्षण कराने तथा आरोपी के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।फिलहाल पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की प्रतीक्षा है। घटना को लेकर नगर पंचायत केसफाईकर्मियों में भी नाराजगी बताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |