Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुरः श्रीकृष्ण-राधा रानी मंदिर का हुआ भूमिपूजन! परोपकार सेवा संस्था के अध्यक्ष ने अपने 68वे जन्मदिन पर कराया भूमि पूजन


चांदा/ सुलतानपुर। परोपकार सेवा संस्था रजि. छापर, सुलतानपुर के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद सिंह ‘लाले सिंह’ के 68वें जन्मदिन के अवसर पर श्रीकृष्ण-राधा रानी मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। छापर स्थित आशीर्वाद मैरिज लॉन के विशाल प्रांगण में वैदिक ब्राह्मणों ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कराया।

कार्यक्रम में सुरेन्द्र नाथ दुबे, प्रेमचंद अग्रहरि, बृजलाल पाल, दयाशंकर सिंह, प्रकाश चंद्र त्रिपाठी, डॉ कंचन सिंह, बृजेश सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह (पप्पू) चंद्रभान सिंह, गयाप्रसाद सिंह आदि गणमान्य जनों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।रहे। भूमिपूजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के जयकारे लगाए। वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण भक्ति मय हो गया।

संस्था के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद सिंह ने बताया कि मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र के श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी के दर्शन-पूजन में सुविधा मिलेगी। मंदिर में प्रतिदिन पूजन, भोग एवं आरती की व्यवस्था संस्था की ओर से की जाएगी। उन्होंने कहा कि मंदिर धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाजसेवा और आध्यात्मिक गतिविधियों का भी केंद्र बनेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |