Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुरः सीएचसी परिसर में लगा जागरूकता कैंप, गर्भवती महिलाओं को पोषण और परिवार नियोजन की दी जानकारी


चांदा/सुलतानपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा परिसर में मंगलवार को गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को लेकर जागरूकता कैंप आयोजित किया गया। कैंप का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया, जिसमें महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान खान-पान, पोषण, स्वास्थ्य देखभाल और परिवार नियोजन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।कैंप में आंगनबाड़ी शिव कुमारी तथा सहायिकाएं दीपिका पाल, सीता और माया मौजूद रहीं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गर्भवती महिलाओं और बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार एवं उससे जुड़ी सामग्री के बारे में जानकारी दी।वहीं एएनएम गीता ने गर्भवती महिलाओं को खान-पान एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी देते हुए नियमित जांच और पौष्टिक आहार लेने के लिए जागरूक किया। परिवार नियोजन से संबंधित जानकारी भी महिलाओं को दी गई। इस दौरान आशा कार्यकर्ता पूनम शुक्ला भी मौजूद रहीं और महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।कैंप में गर्भवती महिलाओं और बच्चों को दिए जाने वाले विभिन्न पोषण संबंधी खाद्य पदार्थ एवं सामग्री प्रदर्शित की गई। महिलाओं को बताया गया कि गर्भावस्था के दौरान संतुलित एवं पौष्टिक आहार का सेवन मां और बच्चे दोनों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास विभाग की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। वही सी एच सी प्रभारी आर सी यादव ने बताया यह कैंप माह के 1,9,16 और 24 तरीख को कैंप लगता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |