अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन अमेठी में आयोजित शुक्रवार परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में आयोजित परेड में पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय तथा जनपद के विभिन्न थानों और शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवाई गई, जिससे उनकी शारीरिक क्षमता और फिटनेस का परीक्षण किया गया। इसके बाद अनुशासन एवं एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल भी कराई गई। परेड के निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं अच्छी वर्दी धारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान अनुशासन बनाए रखने के साथ ही अपनी शारीरिक और मानसिक फिटनेस पर भी ध्यान देने को कहा। इसके बाद एसपी ने पुलिस लाइन का मुआयना किया। उन्होंने बैरक, शस्त्रागार, मेस, कैश कार्यालय, परिवहन शाखा, डॉग टीम और स्वाट टीम समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मेस में भोजन की गुणवत्ता, स्वाद और स्वच्छता परखने के लिए उन्होंने स्वयं तैयार भोजन ग्रहण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। एसपी ने 112-पीआरवी एवं थानों के वाहनों में उपलब्ध भीड़ एवं दंगा नियंत्रण उपकरणों को भी चेक किया। साथ ही पुलिस लाइन में रखे विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों का निरीक्षण कर उन्हें अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन्स श्वेताभ भास्कर, प्रतिसार निरीक्षक अमेठी समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
अमेठीः एसपी ने ली परेड की सलामी, पुलिस लाइन का किया निरीक्षण! पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी वर्दी, अनुशासन और फिटनेस पर दिया जोर
September 18, 2026