वारिसगंज: निबंध प्रतियोगिता में दिव्यांशी ने मारी बाजी
September 18, 2026
वारिसगंज/अमेठी। बाल बिहारी शिक्षण संस्थान में हिंदी पखवारा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें दिव्यांशी ने अच्छा निबंध लिखते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया वही दूसरे स्थान पर बबिता द्विवेदी और तीसरे स्थान पर पलक द्विवेदी रही ।प्रथम द्वितीय,तृतीय स्थान अर्जित करने वाली छात्राओं को उत्साहित करते हुए प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार यादव ने पुरस्कार वितरित किया ।इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक ने कहा कि प्रतियोगिताओं के आयोजन का उद्देश्य छात्राओं में रचनात्मक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ उनकी लेखन और अभिव्यक्ति क्षमता को विकसित करना रहा है।सुखराज यादव ने कहा की हिंदी हमारी अस्मिता है हिंदी के प्रति रुचि बढ़ाने और रचनात्मक कार्यों में बढ़ चढ़ भाग लेने के लिए प्रेरित किया।रितेश उपाध्याय ने कहा कि प्रतियोगिता से प्रतियोगी भावना का विकास होता है । प्रधानाचार्य प्रदीप यादव ने कहा कि प्रतियोगिताओं से आगे बढ़ने द्वार खुलते है । प्रियंका सिंह ने उत्साहित पंक्तियों के द्वारा उत्साह का संचार किया। बाल बिहारी इस मौके पर विद्यालय के समस्त बच्चे और विद्यालय परिवार उपस्थित रहा शिक्षण संस्थान के इस सम्मान समारोह का संचालन डी के अशांत ने किया।
