पीलीभीतः सीएमओ के आदेश के बाद भी अधीक्षक नहीं बदले,नितिन दीक्षित ने सीएम से की शिकायत
September 30, 2026
पूरनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर के अधीक्षक पद को लेकर विवाद गहराता जा रहा है भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं गन्ना सहकारी समिति के अध्यक्ष नितिन दीक्षित एडवोकेट ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सीएमओ के आदेश का अनुपालन न होने पर सवाल उठाए हैं उन्होंने पत्र में कहा कि आठ सितंबर को सीएमओ ने तत्कालीन अधीक्षक डॉ. मनीष राज को प्रोन्नत कर सहायक मुख्य चिकित्साधिकारी के पद पर तैनाती दी थी और उनकी जगह डॉ. अजय कुमार गुप्ता को सीएचसी पूरनपुर का अधीक्षक नियुक्त किया था आरोप है कि आदेश के बावजूद अब तक पदभार परिवर्तन नहीं हुआ नितिन दीक्षित ने सीएमओ पर अपने ही आदेश के अनुपालन में निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए अस्पताल की व्यवस्थाओं में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए हैं उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप कर आदेश का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।
