Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः शास्त्रीनगर में बंदरों का आतंक, घरों में घुसकर सामान कर रहे बर्बाद हमले में बच्चों समेत कई लोग घायलय वन विभाग से कार्रवाई की मांग


पूरनपुर। ट्रांस शारदा क्षेत्र के शास्त्रीनगर गांव में बंदरों के आतंक से ग्रामीणों में भय का माहौल है बंदरों के झुंड आए दिन घरों में घुसकर रोटी, अनाज और अन्य खाद्य सामग्री उठा ले जाते हैं घरों में उगाई गई सब्जियों को भी नष्ट कर रहे हैं छतों पर लगी सीमेंट की चादरों और घास-फूस की टटियों को नुकसान पहुंचाने से ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है समस्या से परेशान दर्जनों महिलाओं और पुरुषों ने बुधवार को गांव में प्रदर्शन कर वन विभाग से बंदरों को पकड़वाने और समस्या से निजात दिलाने की मांग की ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सैकड़ों बंदर हैं उन्हें भगाने का प्रयास करने पर वे हमलावर हो जाते हैं बंदरों के हमले में बच्चों समेत कई लोग घायल हो चुके हैं ग्रामीणों के मुताबिक, ग्राम प्रधान मनोज सिंह के माध्यम से वन विभाग संपूर्णानगर खीरी को कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ विद्या सिंह, मदन प्रसाद और रितु देवी ने बताया कि बंदरों के आतंक के कारण बच्चों को अकेले बाहर भेजने में भी डर लगता है ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा प्रदर्शन में सतवीर सिंह, सोहन लाल, मतीन अली, हिमांशु गौतम, गुरबाज सिंह, जीसान खान, जीशान अली, साहिल खान, फरमान खान, रेहान खान और पूर्व प्रधान विशिष्ट मौर्य समेत कई ग्रामीण मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |