Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जगदीशपुर: कमरौली पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी


जगदीशपुर/अमेठी। शांति, सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में, मिशन शक्ति नारी सुरक्षाध्नारी सम्मानध्नारी स्वावलंबन के दृष्टिगत महिलाओं व बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण तथा आमजनमानस में विश्वास व सुरक्षा का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद के कमरौली पुलिस ने शनिवार को पैदल गश्त किया। पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, चैराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर नजर रखते हुए पुलिसकर्मियों ने लोगों से संवाद भी किया। पैदल गश्त के दौरान पुलिस ने दुकानदारों, राहगीरों और स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने और बाजारों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी लोगों को जागरूक किया गया। थाना प्रभारी मुकेश कुमार पटेल ने  ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। अपराधों की रोकथाम और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से लगातार गश्त की जा रही है। पुलिस टीम ने स्पष्ट किया कि अराजकता फैलाने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |