Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुरः आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सम्मान, डीएम ने दिए प्रशस्ति पत्र


सुलतानपुर। कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में सोमवार को बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह रहीं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह तथा एसडीएम गरिमा सोनकिया भी उपस्थित थीं। कार्यक्रम की शुरुआत में सीडीपीओ ने अधिकारियों का स्वागत किया। जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने गोद भराई तथा अन्नप्राशन कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

सम्मेलन के दौरान अयोध्या में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण एलईडी स्क्रीन पर दिखाया गया। सभी कार्यकत्रियों ने इसे ध्यानपूर्वक सुना।

इसके बाद जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों सुमन मौर्य, सुनीता चैधरी, शीला देवी, मंजू, अमीना खातून, विमला पांडेय, सुशीला, संगीता, सोना देवी, अंजली गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकत्रियों को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने कहा कि समाज के विकास में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। कोविड काल में इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने मानदेय वृद्धि के लिए सभी को बधाई दी और कहा कि कुपोषण व एनीमिया को समाप्त करने के लिए मिलकर काम करना होगा। कार्यक्रम के अंत में सीडीपीओ ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |