बीसलपुरः 75 साल पुराना पक्का मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबा गृहस्थी का जरूरी सामान
September 08, 2026
बीसलपुर। लगातार हो रही बारिश अब पुराने और जर्जर मकानों के लिए आफत बनती जा रही है। दियोरिया कला में मंगलवार सुबह करीब सात बजे एक लगभग 75 वर्ष पुराना पक्का मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। हालांकि मकान के अंदर रखा गृहस्थी का जरूरी सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। दियोरिया निवासी सुधीर गुप्ता का पुराना पक्का मकान बारिश के बीच अचानक गिर पड़ा। मकान में लकड़ी के तीन तख्त, खिड़की-दरवाजे समेत अन्य सामान रखा हुआ था, जो मलबे में दब गया। मकान काफी पुराना होने के कारण गृहस्वामी दूसरे मकान में रह रहे थे। हादसे की सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
