संग्रामपुर: गणेश चतुर्थी को लेकर सजाए जा रहे हैं पंडाल
September 13, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। जिले के थाना संग्रामपुर क्षेत्र में गणेश चतुर्थी को लेकर चारों तरफ उत्साह और रौनक देखने को मिल रहा है क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में सोमवार 14 सितंबर को गणेश पूजन महोत्सव धूमधाम से मनाने की तैयारी की जा रही है कहीं भव्य पंडाल सजाए जा रहे हैं तो कहीं सात दिवसीय पूजा भंडारा भव्य संध्या भजन का आयोजन की तैयारी की जा रही है। संग्रामपुर क्षेत्र के अमेठी -किठावर मार्ग के किनारे पांच पंडाल सजाए जा रहे हैं जिसमें दो विशेषरगंज वह तीन बड़गांव में तैयारी हो रही है। विशेश्वरगंज पंडाल की तैयारी कर रहे महेश कुमार और अजय कुमार प्रधान ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की बात वर्ष भी गणेश चतुर्थी पर गजानन की प्रतिमा लगाई जाएगी जिसकी तैयारी की जा रही है। वही बड़गांव में पंडाल की तैयारी कर रहे अनिल सिंह, हीरालाल व सतीश कुमार ने बताया कि क्षेत्रवासियों की आस्था व विश्वास पर गजानन की प्रतिमा गणेश चतुर्थी पर लगाई जाएगी निरंतर उनका पूजन होगा आगामी 25 सितंबर को उनके भव्य विदाई की जाएगी। विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
