संग्रामपुर: करेंट चपेट में आने से बुजुर्ग महिला घायल
September 13, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम सभा टिकरिया पतापुर निवास माला पांडे पत्नी दिनेश पांडे उम्र 78 वर्ष बिजली के करंट के चपेट में आने से घायल हो गई जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया गया जहां इलाज चल रहा है। घायल महिला माला पांडे दोपहर को घर में रखें फर्राटा पंखा को चलाया पंखे को पकड़ कर दूसरी दिशा में घूमना चाहिए लेकिन पंखे में बिजली का कारण संचालित होने के कारण उन्हें जोर से झटका लग गया इससे वह घायल हो गई। अस्पताल लाया गया और इलाज किया गया फिलहाल उनकी तबीयत ठीक हो गई।
