Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: स्वास्थ्य मेले में 61 मरीजों का निशुल्क उपचार


संग्रामपुर/अमेठी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विशेश्वरगंज में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 61 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क उपचार, जांच और दवाएं उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य मेले में एक गर्भवती महिला ने भी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। इस दौरान मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए पौष्टिक आहार और बेहतर जीवनशैली अपनाने की सलाह दी गई। मेले में तैनात चिकित्सक डॉ. आकाश कुमार ने बताया कि अमेठी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह के निर्देशन तथा केंद्र के नोडल चिकित्सक डॉ. सौरभ सिंह के पर्यवेक्षण में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में पहुंचे कुल 61 मरीजों का चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके बाद आवश्यकतानुसार उन्हें निशुल्क दवाएं दी गईं और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया। स्वास्थ्य मेले के दौरान 23 मरीजों की पैथोलॉजी के तहत विभिन्न जांचें की गईं। लैब टेक्नीशियन हरिनाथ ने मरीजों की शुगर, मलेरिया, टाइफाइड और एचआईवी की जांच की। जांच के बाद मरीजों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार चिकित्सकीय सलाह दी गई। वहीं, सीएचओ राज सिंह ने मरीजों को निशुल्क दवाएं वितरित कीं। एएनएम किरण तथा आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मेले में आए लोगों को पौष्टिक भोजन, संतुलित आहार और स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने के संबंध में परामर्श दिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित इस मेले में ग्रामीणों को एक ही स्थान पर स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक जांच, उपचार और दवा की सुविधा मिली। विभागीय अधिकारियों ने लोगों से समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा किसी भी बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करने की अपील की।

                  

23 मरीजों की पैथोलॉजी जांच, गर्भवती महिला समेत लोगों को मिली स्वास्थ्य सेवाएं

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |