Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः संकुल स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिताएं हुई आयोजित


बीसलपुर।  रसायांखानपुरमे संकुल के विद्यालयों के बच्चों की खेल कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन कम्पोजिट विद्यालय वैदखेड़ा में किया गया।खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ हर्षित शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिताओं को प्रारम्भ किया ।प्राथमिक 50  मीटर बालक वर्ग दौड़ मे कॉम्पोजिट विद्यालय रस्याखानपुर के मो जैद प्रथम व आदित्य सिंह द्धितीय,बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय मीरपुर गिरन्द प्रतिज्ञा प्रथम व मलूकापुर की मुस्कान द्धितीय,100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में मो जैद प्रथम व मीरपुर गिरन्द के रितिक द्धितीय,बालिका वर्ग में मीरपुर गिरन्द की प्रतिज्ञा प्रथम व वैदखेड़ा की श्वेता द्धितीय,200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में रासाया खानपुर के जैद प्रथम व मीरपुर गिरन्द के आदित्य द्धितीय स्थान पर रहे।400 मीटर बालक वर्ग मीरपुर गिरन्द के शोभित प्रथम और बौनी के शनि ने द्धितीय स्थान प्राप्त किया।लम्बी कूद प्राथमिक वर्ग बालक वैदखेड़ा के शिवम प्रथम और कौशल कुमार द्धितीय,बालिका वर्ग में मीरपुर गिरन्द की राखी प्रथम,प्रतिज्ञा ने द्धितीय स्थान प्राप्त किया।जूनियर बालक वर्ग लम्बी कूद में मीरपुर गिरन्द के अश्वनी ने प्रथम,बौनी के शनि द्धितीय और बालिका वर्ग में बौनी की अनन्या प्रथम व दामिनी ने द्धितीय स्थान प्राप्त किया।ऊंची कूद में बौनी के प्रशांत ने प्रथम और रस्यांखानपुर के आसिफ ने द्धितीय स्थान व बालिका वर्ग में बौनी की अनन्या ने प्रथम और वैदखेड़ा कि सन्ध्या ने द्धितीय स्थान प्राप्त किया।कबड्डी में उच्च प्राथमिक बौनी ने प्रथम स्थान व खो खो में रस्यांखानपुर विजयी रहे। खेल प्रभारी मुईन अहमद खां,शिक्षक संकुल अजय कुमार,हितेश शर्मा,दीपा सक्सेना,सविस्ता खानम,हरीश कुमार,मुकेश कुमार,आदिल मो,संजीव कुमार,कौशल कुमार,शैलेन्द्र कुमार,मोहित गंगवार,जैत राम,विनय कुमार,सर्वेश कुमार आदि आदि अध्यापकों का विशेष सहयोग रहा।समस्त प्रतियोगिताएं ब्लॉक खेल प्रभारी मुईन अहमद खां की देखरेख में सम्पन्न हुईं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |