Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पड़ा भारी, पास्को कानून में कड़ी सजा का प्रावधान! कंपोजिट विद्यालय नकाशा नगर में विशेष जागरूकता अभियान


118 छात्र-छात्राओं व 60 अभिभावकों ने लिया हिस्सा , गुड टच-बैड टच से लेकर हेल्पलाइन नंबर तक दी गई अहम जानकारी


पीलीभीत। बच्चों को यौन अपराधों से सुरक्षा देने और पास्को अधिनियम के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कंपोजिट विद्यालय नकाशा नगर क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, पुलिस एवं मिशन शक्ति टीम ने छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा शिकायत के तरीकों की जानकारी दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार तथा विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट संजीव कुमार ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय हेड अमित कुमार शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय की हेड गर्ल स्वाति और शीतल ने बुके भेंट कर अतिथियों का अभिनंदन किया। छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत और गणेश वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम में आकर्षण पैदा किया।कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत नारी सशक्तिकरण नाटिका ने बच्चों और अभिभावकों को बाल सुरक्षा के प्रति गंभीरता से सोचने का संदेश दिया। मंच संचालन आमोद पांडेय ने किया और उन्होंने पास्को अधिनियम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। लता शर्मा ने बच्चों को गुड टच और बैड टच के बीच अंतर समझाते हुए असहज स्थिति में तत्काल भरोसेमंद व्यक्ति को जानकारी देने के लिए प्रेरित किया।महिला उपनिरीक्षक भाविका सिंह ने बच्चों को विभिन्न टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी या खतरे की स्थिति में मदद के लिए संबंधित माध्यमों का सहारा लिया जा सकता है।अपर जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार ने बच्चों से सहज संवाद करते हुए पास्को अधिनियम के प्रावधानों को सरल भाषा में समझाया। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के साथ गलत व्यवहार या यौन अपराध की स्थिति में इसकी जानकारी तत्काल माता-पिता, पुलिस अथवा विद्यालय के स्टाफ को दी जानी चाहिए। उन्होंने यह भी समझाया कि शिकायत करने वाले बच्चे की पहचान की गोपनीयता का ध्यान रखा जाता है। उन्होंने अपराध की गंभीरता और कानून में निर्धारित सजा के प्रावधानों के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं परी और नैना लोधी ने अपनी शंकाएं रखीं, जिनका न्यायिक अधिकारी द्वारा समाधान किया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाली परी, नैना लोधी और सोनम को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ से तिलत मुज्तबा, शाजिया आरिफ, राम विलास मौर्य और अब्दुल फहीम अंसारी मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में कुणाल और उमेश का विशेष योगदान रहा। मिशन शक्ति के अंतर्गत थाना कोतवाली का स्टाफ भी कार्यक्रम में मौजूद रहा। कार्यक्रम में 118 छात्र-छात्राओं और 60 अभिभावकों ने सहभागिता की। अंत में विद्यालय हेड अमित शर्मा ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, पुलिस एवं विद्यालय स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |