Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः विश्व नदी दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां


बीसलपुर। विश्व नदी दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बीसलपुर में नदी संरक्षण एवं जल स्रोतों की स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नदियों को प्रदूषण से बचाने और जल संरक्षण का संदेश दिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रविशरण सिंह चैहान ने कहा कि नदियां हमारी सभ्यता, संस्कृति और जीवन का आधार हैं। नदियों का अस्तित्व सुरक्षित रहेगा तो आने वाली पीढ़ियों के लिए जल और पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि नदी संरक्षण केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। विद्यार्थियों को स्वयं जल संरक्षण अपनाने के साथ अपने परिवार और समाज को भी इसके लिए जागरूक करना चाहिए।इस अवसर पर बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज, बीसलपुर की प्रधानाचार्या  अर्चना चैहान की उपस्थिति एवं सहभागिता रही। वहीं सरस्वती विद्या मंदिर की आचार्या  कविता गंगवार सहित सीमा, अंशिका, पूजा पाण्डेय, मीरा कश्यप एवं अनुकृति ने कार्यक्रम में सहयोग एवं सहभागिता की। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा मंच से नदी संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता से संबंधित प्रस्तुतियां एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्राओं ने जल संरक्षण, नदियों की स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा का प्रभावी संदेश दिया।कार्यक्रम में जल प्रदूषण रोकने, नदियों में कूड़ा-कचरा एवं प्लास्टिक न डालने तथा जल की बर्बादी रोकने पर जोर दिया गया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने नदियों को स्वच्छ, निर्मल और प्रदूषणमुक्त रखने तथा जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक जलस्रोतों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |