पीलीभीतः महिला और बच्चों से मारपीट के मामले में आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज
September 23, 2026
पूरनपुर। माधौटांडा थाना क्षेत्र मे जमीन देखने गई महिला और उसके बच्चों के साथ मारपीट, गाली-गलौज, मोबाइल तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में माधौटांडा पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है कस्बा माधौटांडा निवासी मोबीन बेगम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 सितंबर की सुबह करीब 6रू30 बजे वह मील के पास स्थित अपनी जमीन देखने गई थीं आरोप है कि वहां तब्बसुम उर्फ भूरी ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी इसके बाद युसुफ, शेर खां, बताशो, मोईल, सैयवी, नेहा, सैयरब और अदनान ने एक राय होकर उनके साथ और बच्चों के साथ मारपीट की पीड़िता के अनुसार मारपीट में उसके पीठ और गर्दन में चोटें आईं, जबकि पुत्र सैफ के सिर और पुत्री हुमेरा को भी चोट लगी आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसका मोबाइल भी तोड़ दिया घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है तहरीर के आधार पर पुलिस ने तब्बसुम उर्फ भूरी समेत आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
