पीलीभीतः मिशन शक्ति 5.0रू महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के साथ स्वावलंबन का पाठ
September 23, 2026
पूरनपुर। पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत थाना पूरनपुर की मिशन शक्ति टीम ने बालिकाओं, महिलाओं और आमजन को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया टीम ने महिलाओं को किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन की जानकारी दी गई टीम ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय संबंधित हेल्पलाइन पर सूचना देकर सहायता प्राप्त की जा सकती है मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी अप्रिय घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
