लखनऊ। लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के फैजुल्लागंज द्वितीय, फैजुल्लागंज चतुर्थ, जानकीपुरम द्वितीय एवं जानकीपुरम तृतीय वार्ड में जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शनिवार को विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने सीसी सड़क, इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। ये सभी कार्य विधान परिषद सदस्य की विधायक निधि से कराए जाएंगे।
विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड के केशव नगर द्वितीय में मनोचा बेकरी से अमित कुमार पांडे के मकान के सामने से राजेश सिंह के मकान की ओर एवं
श्याम विहार कॉलोनी में राधा-कृष्ण मंदिर के सामने रमेश कुमार के मकान से आदित्य कुशवाहा के मकान की ओर जाने वाले मार्ग पर सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कराए जाने हेतु शिलान्यास किया।
फैजुल्लागंज चतुर्थ वार्ड में रुद्र जनरल स्टोर से बाबा विश्वनाथ मंदिर रामलीला मैदान की ओर जाने वाले मार्ग पर सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। वहीं हरिओम नगर में शिवकुमार मिश्र के मकान से आशीष मिश्रा की डेयरी तक तथा अंकित सिंह के घर के सामने वाले मार्ग पर सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।
जानकीपुरम द्वितीय वार्ड के जानकीपुरम गार्डन स्थित न्यू जानकी विश्वनाथ मंदिर के पास सौरव मणि त्रिपाठी के घर से हौसला प्रसाद दुबे के मकान की तक सीसी सड़क बनाने हेतु भूमि पूजन किया गया।
विधान परिषद सदस्य द्वारा जानकीपुरम तृतीय वार्ड में संगीत मैरिज प्लान के सामने नहर रोड से श्याम जी के आवास की ओर सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य तथा मिर्जापुर गांव में कृष्णा कॉन्वेंट स्कूल के समीप संतोष सिंह के मकान से बबलू पांडे की दुकान तक और दिनेश पांडे के मकान से मुरारी मिश्रा के मकान की ओर इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष सौरव वाल्मीकि, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र मौर्य, पार्षद प्रतिनिधि अंकुश बाजपेई, पार्षद प्रतिनिधि सौरभ तिवारी, मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, पार्षद दीपक लोधी, राकेश पांडे सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
