Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: फिल्म मैं ना रहा मेरा के निर्माताओं ने फिल्म का भावनाओं से भरपूर जारी किया टीजर ! अध्ययन सुमन और दिविता राय की दिल छू लेने वाली रोमांटिक कहानी की झलक आई सामने


लखनऊ । मोशन पोस्टर को मिली उत्साहजनक प्रतिक्रिया के बाद फिल्म ‘मैं ना रहा मेरा’ के निर्माताओं ने फिल्म का भावनाओं से भरपूर टीजर जारी कर दिया है। अध्ययन सुमन और बॉलीवुड में डेब्यू कर रहीं दिविता राय (मिस दिवा 2022) अभिनीत यह फिल्म प्यार, अहंकार और अधूरे रिश्तों की भावनात्मक कहानी को सामने रखती है। फिल्म एक सवाल उठाती हैकृ“क्या गुरूर इश्क से बड़ा हो सकता है?”बर्फ से ढके पहाड़ों और खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों से शुरू होने वाला टीजर दर्शकों को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सीक्वेंस और प्यार के बेहद खूबसूरत पलों के बीच ले जाता है। बर्फबारी, जश्न, प्यार, जुदाई और अधूरी चाहत के बीच कहानी का भावनात्मक पक्ष धीरे-धीरे सामने आता है।फिल्म में राज का किरदार निभा रहे अध्ययन सुमन ने कहा, “टीजर दर्शकों को पहली बार राज की दुनिया की एक वास्तविक झलक देता हैकृएक ऐसी दुनिया, जहां वह बेपनाह प्यार और अहंकार के बीच उलझा हुआ है। ‘मैं ना रहा मेरा’ इस बात को तलाशती है कि जब इंसान का गुरूर उसे खुद को संभालने और आगे बढ़ने नहीं देता, तो उसके रिश्तों पर क्या असर पड़ता है।बॉलीवुड में अपनी अभिनय यात्रा की शुरुआत कर रहीं दिविता राय ने कहा, “यह फिल्म हमेशा मेरे लिए बेहद खास रहेगी, क्योंकि यह एक अभिनेत्री के रूप में मेरी यात्रा की शुरुआत है। इतने भावनात्मक और कई परतों वाले किरदार को निभाने ने मुझे खुद के एक नए पहलू को जानने का अवसर दिया। यह अनुभव चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ बेहद रोमांचक और संतोषजनक भी रहा।टीजर के अंत में अरिजीत सिंह की आवाज में फिल्म का टाइटल ट्रैक ‘मैं ना रहा मेरा’ सुनाई देता है। राहुल नायर द्वारा कंपोज किया गया यह गीत फिल्म के संगीत और भावनात्मक दुनिया की गहरी झलक देता है।

प्यार, जुनून, अहंकार और अधूरी मोहब्बत की इस भावनात्मक कहानी ‘मैं ना रहा मेरा’ का सिनेमाघरों में 23 अक्टूबर 2026 को रिलीज होने का कार्यक्रम है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |