Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: शार्प ग्लोबल स्कूल की पुरानी कंडम बस में लगी आग, दो बच्चे झुलसे, फिटनेस, सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल! घायल बच्चों के परिजन व ग्राम प्रधान ने कड़ी कार्यवाहीं की उठाई मांग, सुबह हुआ हादसा


  • एसीपी बीकेटी, आरटीओ ने घटनास्थल स्कूल का किया निरीक्षण,मुकदमा दर्ज, चालक गिरफ्तार



लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन बीकेटी तहसील इटौंजा थाना क्षेत्र के मानपुर स्थित शार्प ग्लोबल स्कूल के बच्चों को लेने जा रहीं, पुरानी कंडम बस में शनिवार सुबह 7 बजे बगहा गांव के पुरवा के पास अचानक बस में आग लग गई। बस में उस समय दो दर्जन से ज्यादा बच्चे सवार थे, आग लगते ही बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बस को रुकवाया और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला,हादसे में दो बच्चों के झुलस गए हैं। घायलों की पहचान अनिल कुमार अवस्थी के पुत्र अभिनव अवस्थी (5 वर्ष) और सृष्टि (9 वर्ष) के रूप में बताई गई है। ग्रामीणों ने दोनों को उपचार के लिए इटौंजा समुदायिक स्वस्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज किया गया। वहीं बस में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी,हालांकि आग लगने के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि जांच-पड़ताल के बाद ही हो सकेंगी। वहीं एसीपी बीकेटी व आरटीओ ने टीम के साथ स्कूल पहुंच कर जांच पड़ताल की। एसीपी के आदेश पर इटौंजा पुलिस ने आग लगी बस को थाने पर लेकर खड़ा कर दिया और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं आरटीओ की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया हैं, आगे की कार्यवाही प्रचलित है। आरटीओ का कहना है कि स्कूल की सभी बसों की फिटनेस की जांच की जायेगी। वहीं घटना के बाद शार्प ग्लोबल स्कूल की संचालित स्कूल बसों की फिटनेस, रखरखाव और सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ स्कूलों में पुरानी बसों को पेंट कराकर बच्चों के आवागमन में लगाया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि इन वाहनों की फिटनेस की जांच-पड़ताल किस स्तर पर होती है और बच्चों की सुरक्षा के लिए निर्धारित मानकों का पालन किया जा रहा है या नहीं। वहीं ग्रामीणों और अभिभावकों ने परिवहन विभाग तथा प्रशासन से स्कूल वाहनों की व्यापक जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जिन वाहनों की फिटनेस निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं है, उन्हें बच्चों के परिवहन में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। वहीं हादसे के बाद अभिभावकों ने मांग की है कि प्रशासन और परिवहन विभाग अभियान चलाकर स्कूल वाहनों की फिटनेस, अग्निशमन उपकरण, वायरिंग, बीमा, परमिट और सुरक्षा मानकों की जांच करें, ताकि भविष्य में बच्चों की जान जोखिम में न पड़े। वहीं फिलहाल हादसे में आग लगने के कारण और बस की फिटनेस संबंधी स्थिति की आधिकारिक जानकारी संबंधित विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |