Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः सेवा संकल्प अभियान में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा


अमेठी। सेवा संकल्प अभियान के तहत बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित जनपद के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए पेंटिंग, पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी सृजनात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को सामाजिक एवं राष्ट्रीय सरोकारों से जोड़ने का प्रयास किया गया। बच्चों ने अपनी कलाकृतियों के जरिए स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्र निर्माण, जनकल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक जागरूकता’’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और लगन के साथ हिस्सा लिया। रंग-बिरंगी रंगोलियों, आकर्षक पोस्टरों और संदेशपरक पेंटिंग के माध्यम से बच्चों ने समाज को सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रतिभा को निखारने में सहयोग किया। प्रतियोगिताओं के मूल्यांकन के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अधिकारियों ने कहा कि इससे अन्य बच्चों को भी रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने की प्रेरणा मिलेगी। बीएसए संजय तिवारी ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों के ’’सर्वांगीण विकास, रचनात्मक सोच, सामाजिक चेतना और सकारात्मक दृष्टिकोण’’ को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सेवा संकल्प अभियान के तहत आगे भी विद्यालयों में विभिन्न शैक्षिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

                 बाक्स-

पेंटिंग, पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |