Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः छप्पर से पक्के घर तक पहुंचा सुनीता के परिवार का सफर


अमेठी। विकासखंड अमेठी की ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर के भगवानदीन का पुरवा निवासी सुनीता के लिए कभी पक्का मकान महज एक सपना था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते उनका परिवार लंबे समय तक छप्पर के नीचे रहने को मजबूर रहा। बरसात में छप्पर से टपकता पानी और सर्दी में चलने वाली ठंडी हवाएं परिवार की मुश्किलें बढ़ा देती थीं। हर मौसम में सुरक्षित छत की चिंता बनी रहती थी। सुनीता बताती हैं कि बारिश के दिनों में घर के अंदर पानी भर जाने से परिवार को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता रहती थी। ऐसे हालात में पक्के मकान का सपना उनके लिए किसी बड़ी उम्मीद से कम नहीं था। इसी बीच प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण उनके परिवार के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आई। योजना के तहत आवास का लाभ मिलने के बाद वर्षों पुराना सपना धीरे-धीरे साकार हुआ और सरकारी सहायता से परिवार के लिए पक्का मकान तैयार हो गया। आज वही परिवार छप्पर की जगह पक्की छत के नीचे सुरक्षित और सम्मान के साथ जीवन बिता रहा है। सुनीता के मुताबिक पक्का घर मिलने के बाद परिवार की जिंदगी में बड़ा बदलाव आया है। अब बारिश में घर में पानी आने की चिंता नहीं रहती और बच्चों को भी सुरक्षित वातावरण मिला है। उनके चेहरे पर संतोष और खुशी साफ नजर आती है। सुनीता कहती हैं, पहले हमारा परिवार छप्पर में रहने को मजबूर था। बारिश और खराब मौसम में बहुत परेशानी होती थी। आज प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से हमें पक्का घर मिल गया है। यह घर हमारे लिए किसी सौगात से कम नहीं है। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि योजना ने उनके परिवार को केवल पक्की छत ही नहीं दी, बल्कि सुरक्षा, सम्मान, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य की उम्मीद’’ भी दी है। सुनीता का यह सफर सरकारी योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों तक आवास की सुविधा पहुंचने और उनके जीवन में आए बदलाव की कहानी बयां करता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |