Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः गांधी परिवार से अमेठी का रिश्ता, विकास की पहल से जुड़ा नया अध्याय


अमेठी। अमेठी और गांधी परिवार के बीच दशकों पुराना राजनीतिक एवं सार्वजनिक जुड़ाव रहा है। इसी संदर्भ में सांसद किशोरी लाल शर्मा द्वारा क्षेत्रीय समस्याओं को संबंधित मंत्रालयों तक पहुंचाने की पहल का एक परिणाम कमरौली क्षेत्र में सामने आया है। राष्ट्रीय राजमार्ग-731 पर इंडोरामा फर्टिलाइजर फैक्ट्री के निकट स्थित रेलवे क्रॉसिंग के फोरलेन अनुरूप चैड़ीकरण का कार्य सितंबर 2026 में शुरू हो गया है। रेलवे क्रॉसिंग के चैड़ीकरण से यहां से गुजरने वाले वाहनों को आवागमन में सुविधा मिलने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए लंबे समय से इस क्रॉसिंग को फोरलेन के अनुरूप विकसित किए जाने की जरूरत महसूस की जा रही थी। उपलब्ध जानकारी के अनुसार सांसद किशोरी लाल शर्मा ने इस मामले को लेकर 3 जनवरी 2025 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर रेलवे बैरियर को फोरलेन के अनुरूप बनाए जाने की मांग उठाई थी। इसके बाद दोनों मंत्रालयों की ओर से मामले को संबंधित अधिकारियों के स्तर पर कार्रवाई के लिए भेजे जाने की जानकारी दी गई। बताया गया कि ’’31 दिसंबर 2025 को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से अवगत कराया गया कि रेलवे क्रॉसिंग के चैड़ीकरण के लिए एनएचएआई द्वारा अनुमानित लागत की धनराशि रेलवे विभाग को जमा करा दी गई है। इसके साथ ही एसएंडटी भवन सहित अन्य शुल्कों से जुड़ी प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई गई। लगातार पत्राचार और विभागीय स्तर पर फॉलोअप के बाद अब सितंबर 2026 में कार्य मौके पर शुरू हो गया है। सांसद की ओर से क्षेत्र की सड़क, रेलवे, बिजली, शिक्षा और रोजगार जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े विषय संबंधित विभागों के समक्ष उठाने की बात कही जाती रही है। हाल में गौरीगंज में लंबित रेलवे अंडरपास को लेकर भी सांसद के ग्रामीणों से मिलने की खबर सामने आई थी।  राजमार्ग-731 रेलवे क्रॉसिंग का चैड़ीकरण शुरू होने से क्षेत्रवासियों में आवागमन सुगम होने और सड़क सुरक्षा बेहतर होने की उम्मीद जगी है। यह मामला स्थानीय जनसमस्या को विभागीय स्तर तक पहुंचाने और उसके समाधान की प्रक्रिया आगे बढ़ने का एक उदाहरण बनकर सामने आया है।

                    

सांसद किशोरी लाल शर्मा की लगातार पैरवी के बाद राजमार्ग-731 रेलवे क्रॉसिंग का चौरीकरण शुरू

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |