प्रतापगढः स्वच्छ विद्यालय ही स्वस्थ और शिक्षित समाज की आधारशिला है - डॉ. अरुण कुमार रत्नाकर
September 30, 2026
लालगंज/प्रतापगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा और जनकल्याणकारी कार्यों से लोगों को अवगत कराने तथा विकसित भारत 2047 के संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से प्राथमिक विद्यालय शमशेरगंज में बुधवार को मेरे सपनों का भारत थीम के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया ।शिक्षकों और विद्यालय कर्मचारियों ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. अरुण कुमार रत्नाकर ने कहा कि स्वच्छ विद्यालय ही स्वस्थ और शिक्षित समाज की आधारशिला है। बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने से वे अपने घर और आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित कर सकते हैं। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में स्वच्छता और नागरिक जिम्मेदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस दौरान शिक्षामित्र विमलेश कुमार गुप्ता, मीना गुप्ता, रसोइया लालती गौतम, माधुरी प्रजापति तथा आंगनबाड़ी सहायिका सावित्री यादव व समाजसेवक मिठाईलाल गौतम आदि मौजूद रहे।
