Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: समाजवादी नेता ने बीकेटी तहसील बाढ़ क्षेत्र का किया दौरा, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात ! बाढ़ क्षेत्र ग्रामीणों को हर संभव मदद सरकार दें- यशवीर लोधी


लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब (बीकेटी) विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी नेता यशवीर लोधी ने अकड़रिया कलां, खूर्द, बहादुरपुर, सुल्तानपुर, लासा अन्य तराई इलाकों का दौरा किया। इस दौरान सपा नेता यशवीर लोधी ने ग्राम अकड़रिया कलां में राम सनेही लोधी के पूज्य पिता के स्वर्गवास पर उनके आवास पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की। बहादुरपुर गांव में डूबी सड़क पर पहुंचकर यशवीर लोधी ने कहा कि बाढ़ ग्रस्त गांवों का दौरा कर बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की हैं और उनकी समस्याओं को सुना हालचाल जाना और हर संभव सहायता का भरोसा दिया है। इस दौरान यशवीर लोधी ने ग्रामीणों से कहा कि आप सभी लोग कर्ज लेकर फसल की बुवाई करते हैं, मेहनत करते हैं, फसल के समय पानी से फसली डूब जाती हैं और नुकसान होता है यह एक बड़ी समस्या है। सरकार हर संभव मदद ग्रामीणों को दें,जिससे कि उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकें। समाजवादी पार्टी की सरकार अगर बनती है तो, सबसे पहले गोमती नदी का तटबंध बनवाने का किया जायेगा। काफी दूर तक किसानों के खेतों की फसलों का नुकसान हुआ है हर संभव मदद सरकार दें,इसकी मांग की हैं। इस दौरान सपा नेता यशवीर लोधी, समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता, सुल्तानपुर ग्राम प्रधान रामकुमार, बहादुरपुर लासा गांव के किसान मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |