Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कपिल शर्मा की गणपति पूजा में शामिल हुईं अफसाना खान हो रहीं ट्रोल


पंजाबी सिंगर और 'बिग बॉस 15' की एक्स कंटेस्टेंट अफसाना खान हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ के घर गणपति सेलिब्रेशन में शामिल हुईं थीं. इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं इन सबके बीच मुस्लिम होने के बावजूद हिंदू त्योहार में शामिल होने के लिए कुछ लोगों द्वारा अफसाना खान को अब ट्रोल किया जा रहा है.

बता दें कि अफसाना खान ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर की है जिसमें वे कपिल शर्मा के घर गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन को एंजॉय करती हुई दिख रही हैं. . एक तस्वीर में, वह भगवान गणेश की खूबसूरती से सजी मूर्ति के सामने बैठी हुई दिख रही हैं और उनके साथ उनके पति, सिंगर और म्यूजिक प्रोड्यूसर साज भी हैं. इस कपल को कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है.


वीडियो में अफसाना खान सिंगर मिका के साथ भी दिख रही हैं. जहां मिका ढोलक बजा रहे हैं तो वहीं अफसाना चम्मच से ताल दे रही हैं. वीडियो में अफसाना मेहमानों के साथ भी फोटो क्लिक कराती दिख रही हैं.

वहीं अफसाना खान ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “ गणपति बप्पा मोरया! गणपति बप्पा सभी के जीवन में ढेर सारी खुशियाँ, प्यार और सुख-समृद्धि लेकर आएं. हर घर में खुशहाली रहे, सभी स्वस्थ और तंदुरुस्त रहें और बप्पा का आशीर्वाद हमेशा सब पर बना रहे. गणपति बप्पा के आशीर्वाद से आज का दिन और भी खास बन गया. कपिल पाजी और गिन्नी भाभी के घर गणेश चतुर्थी पर बहुत प्यार, खुशियाँ और खूब सारी मस्ती हुई. और मिक्का पाजी के घर गणपति बप्पा के दर्शन करके दिल बहुत खुश हो गया. बहुत खूबसूरत शाम, बहुत सारी यादें और अपनों के साथ बिताया एक प्यारा दिन.”

जहां कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने सिंगर पर प्यार और दुआओं की बारिश की, वहीं कुछ यूज़र्स ने उनकी धार्मिक पहचान को लेकर उन्हें निशाना बनाया, पोस्ट पर दिखे कुछ कमेंट्स में लिखा था, "शर्म आनी चाहिए तुम्हें", "पहले तो वह पाप करती है और फिर भगवान की पूजा-अर्चना करती है." एक और कमेंट में लिखा था, "बब्बू मान ने सच कहा था. उसने शोहरत के लिए अपना धर्म छोड़ दिया."

वहीं, कुछ यूज़र्स अफ़साना के बचाव में आए और लोगों से उन्हें ट्रोल न करने को कहा. एक कमेंट करने वाले ने लिखा, "दोस्तों, उन्हें ट्रोल मत करो. हर किसी से गलती होती है. अब वह ऐसा नहीं करतीं, तो इस बात को क्यों घसीटा जा रहा है? बस सिद्धू पाजी के लिए इसे जाने दो. "

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |