Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: बीकेटी थाना क्षेत्र में पति-पत्नी का मृत अवस्था में घर में मिला शव ! पति फंदे पर लटका मिला, पत्नी की लाश चारपाई पर पड़ी थी, पुलिस को मिली फांसी की सूचना


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के बीकेटी थाना क्षेत्र अंतर्गत मदारीपुर गांव में मंगलवार को पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जहां घर में 30 साल के आशीष प्रजापति का शव घर की छत के कुंडे से अंगौछे के सहारे लटका मिला और उनकी पत्नी क्षमता चारपाई पर मृत पड़ी थीं। घटना की जानकारी दोपहर करीब 2 बजे बीकेटी पुलिस को मिली,घटना सूचना पर तत्काल थाना स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस के मुताबिक मौके पर आशीष प्रजापति पुत्र स्व0 बाबूलाल, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी ग्राम मदारीपुर, थाना बीकेटी लखनऊ घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटके हुए तथा उनकी पत्नी छमता पत्नी आशीष प्रजापति, उम्र करीब 30 वर्ष चारपाई पर मृत अवस्था में पाई गईं। प्रारम्भिक जांच में दोनों के मध्य पूर्व से पारिवारिक विवाद होना ज्ञात हुआ है।मृतक दम्पत्ति के दो बच्चे, पुत्र उम्र करीब 10 वर्ष एवं पुत्री उम्र करीब 08 वर्ष हैं, जो आदर्श सरस्वती शिक्षा मंदिर मदारीपुर में पढ़ते हैं। दोनों बच्चे आज समय करीब दो बजे विद्यालय से वापस घर आए, जहां उन्होंने घटना को देखकर आसपास के लोगों को सूचना दी।डीसीपी, एसीपी बीकेटी, थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्यवाहीं कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की सामान्य रही। प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित जांच पड़ताल जारी हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |