पीलीभीतः फार्मेसी दिवस पर छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, चेयरमैन अमित मिश्रा ने बढ़ाया उत्साह,विजेताओं को दिए प्रमाणपत्र
September 25, 2026
पूरनपुर। पीआरपीएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मेसी दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने नाटक, भाषण, पोस्टर और नृत्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया कार्यक्रम की शुरुआत फार्मेसी जगत के रचयिता माने जाने वाले डॉ. एमएल श्रॉफ को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर फार्मेसी के क्षेत्र में उनके योगदान और कार्यों को याद किया गया छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से फार्मेसी के महत्व और समाज में इसकी भूमिका को भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को कॉलेज के चेयरमैन अमित मिश्रा ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में प्रतिभा निखरने के साथ ही आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच का विकास होता है उन्होंने फार्मेसी के क्षेत्र में विद्यार्थियों को पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम का संचालन कॉलेज की प्रिंसिपल सिमरन सिंह ने किया कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया आयोजन को सफल बनाने में कॉलेज प्रबंधन और स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
