Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सिंहपुर: बीसी संचालक से लूट का प्रयास का मामला, एक गिरफ्तार! जनता बनी पहरेदार, पुलिस के इकबाल पर सवाल


सिंहपुर/अमेठी। थाना शिवरतनगंज क्षेत्र में बीती रात जन सुविधा केंद्र संचालक को तमंचे के बल पर लूटने के प्रयास की घटना ने एक बार फिर इलाके की कानून.व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के दौरान बदमाशों के दुस्साहस के बीच ग्रामीणों का मौके पर जुटना और एक संदिग्ध को पकड़ लेना यह बताने के लिए काफी है कि वारदात को लेकर लोगों में कितना आक्रोश है। लेकिन इस घटना का सबसे गंभीर पहलू यह है कि आखिर ऐसी स्थिति क्यों पैदा हो रही है कि आम लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए खुद मोर्चा संभालना पड़ रहा है, रात के अंधेरे में हथियार के बल पर लूट का प्रयास महज एक आपराधिक घटना नहींए बल्कि इलाके में अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस का संकेत भी माना जा सकता है। ग्रामीणों के अनुसार घटना के बाद मौके पर अफरा.तफरी का माहौल रहा। लोगों ने साहस दिखाते हुए एक संदिग्ध को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। हालांकि कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी पुलिस और प्रशासन की है। यदि किसी घटना के दौरान जनता कानून अपने हाथ में लेने को मजबूर होती है तो यह पुलिस की सक्रियताए अपराधियों में कानून के भय और आमजन के भरोसेकृतीनों पर गंभीर सवाल खड़े करता है। भीड़ द्वारा किसी संदिग्ध को पकड़ लेना समाधान नहीं हैय वास्तविक समाधान निष्पक्ष जांचए प्रभावी गश्त और अपराधियों के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई में है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस को रात के समय गश्त बढ़ाने के साथ. साथ संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी करनी चाहिए। अब देखना यह है कि शिवरतनगंज पुलिस इस घटना की जांच में कितनी तेजी दिखाती है और भविष्य में ऐसी वारदातों को रोकने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं। वही  बीसी कर्मी पीड़ित डॉक्टर सब प्रकाश साहू ने बताया कि एक आरोपी भागने में कामयाब हो गया पकड़े गये आरोपियो की पहचान सूरज यादव पुत्र लाल बहादुर यादव निवासी पूरे शुक्लन पेड़रिया संजय यादव पुत्र रामदेव यादव निवासी पुरे शुक्लन मजरे पेड़रिया थाना शिव रतनगंज जनपद अमेठी के विरुद्ध नामजद तहरीर देते हुए मौके पर पहुंचे सीओ तिलोई दिनेश कुमार मिश्रा थाना प्रभारी दयाशंकर मिश्र ने बताया एक आरोपी को हिरासत में लेकर लिखित तहरीर के आधार पर दोनों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है और एक आरोपी को जेल भेज दिया गया दूसरे की तलाश जारी हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |