संग्रामपुर: हड़ताल टली बैंक खुली ग्राहकों को राहत
September 28, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। भारतीय बैंक संघयूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच रविवार रात हुई बैठक के बाद तीन दिनों की प्रस्तावित बैंक हड़ताल टलने से आज बैंक सुचारू रूप से चली हालांकि कुछ ही ग्राहकों को ही जानकारी मिली जिससे बैंक में भीड़ नहीं लग सकी प्रस्तावित बैंक हड़ताल को लेकर कुछ बैंक कर्मचारी घर चले गए थे लेकिन भीड़ अधिक न होने के कारण कर्मचारी की अनुपस्थिति का प्रभाव नहीं दिखा जिले के विकास खंड संग्रामपुर के बैंक आफ बड़ौदा शाखा संग्रामपुर,शाखा गोरखापुर, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा शीतला गंज,शाखा मुहीबसाह,शाखा गोरखापुर,शाखा मिश्रौली,शाखा टीकरमाफी और भारतीय स्टेट बैंक शाखा टीकरमाफी अपने समय सुबह 10 से सांय 4 बजे तक सुचारू रूप से संचालित रही।बैंक संचालित से व्यापारियों,व आम लोगों को राहत मिली। अग्रणी बैंक प्रबंधक एलडीएम अमेठी राम अवतार मीना ने बताया कि प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल टलने से आज बैंक सुचारू रूप से संचालित हुई बैंक का लेन-देन भी ठीक -ठाक रहा।
