Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जामों: डीएम साहब! जल निगम कार्यालय बदहाल, टूटे किवाड़ से खुली व्यवस्था की पोल


किवाड़-पल्ला तोड़कर हो रहा कार्यालय का हाल बेहाल, सीडीओ पूजा साहू ने कहा-जांच के बाद होगी कार्रवाई


जामों/अमेठी। जलकल विभाग की बेहतरीन टंकी आज भी मजबूत हालत में बनी हुई है रहने के लिए यहां पर कई कमरे बने हुए हैं अभी कुछ दिन पहले यहां एक कर्मचारी रिटायर क्या हुये नक्छेद जो ऑपरेटर की पद पर तैनात थे उसके बाद में यहां का किवाड़ पाला टूट रहा है गेट भी टूट गया और अंदर इस तरह से  प्राइवेट लोग अपने वाहन खड़े कर रहे हैं बिजली का बोर्ड भी उखाड़ डाला गया साथ ही कोई कर्मचारी इसे देखने वाला नहीं है ना ही जेऊ ना ही अधिशासी अभियंता ना ही यहां की कोई कर्मचारी है  कुछ दिन में बिल्डिंग ही टूट जाएगी और यहां की जो अच्छे पेड़ लगे हुए हैं वह काट डाले जाएंगे पूरी तरीके से यह परिसर जहां से हजारों हजार लोगों को पानी मिलता था आज वह इस हालत में है सब टूट रहा है अवैध कब्जा हो रहा है भले ही जल जीवन मिशन की टंकी अलग बन गई और पानी की सप्लाई हो रही है लेकिन आए दिन कोई कोई लाइन खराब रहती है तो मेन कस्बे के लिए पानी की व्यवस्था यहां से इस टंकी से संचालित अगर की जाए तो यह कार्यालय भी बना रहेगा यहां पर विभाग की लोहे की और प्लास्टिक की पाइप उतरा करती थी यहीं से पूरे क्षेत्र की देखरेख हुआ करती थी और कर्मचारी यहां पर रहा करते थे लेकिन आज यह बिल्डिंग यहां की वीरान हो गई अगर यह फिर से बनवा जाए तो इसमें कई करोड़ रुपए लगेंगे । डीएम साहब अमेठी से अनुरोध है कि इस टंकी को और यहां की बिल्डिंग को बचाए रखने के लिए यहां पर कर्मचारियों की तैनाती की जाए जो यहां पर रहते हुए क्षेत्र में जो जल निगम विभाग का जल जीवन मिशन का काम है उसे संपादित करें ताकि अधिकारियों को भी वह कर्मचारी यहां पर मिल सकें और आए दिन लोग अपनी जो पानी की शिकायत है उसे कर सके बहुत ही अच्छा कार्यालय यहां पर बना हुआ है लेकिन अधिशासी अभियंता जल निगम व जेई की लापरवाही से यह बिल्डिंग आने वाले कुछ भी दिनों में टूट जाएगी बेकार जाएगी और अतिक्रमण की चपेट में आकर के जो यहां पर नींबू अन्य प्रकार की तमाम फलदार पेड़ लगे हुए हैं वह सब बेकार जाएंगे आप फोटो और वीडियो में देख सकते हैं यहां पर किस तरह से अवैध तरीके से तमाम प्रकार की अवैध ट्रैक्टर ट्राली अन्य प्रकार के उपकरण यहां पर कोई न रहने के कारण खड़ी कर दिए गए हैं चोर उचक्के यहां के बिजली के बोर्ड और कीमत पल्ला को तोड़ रहे हैं एक प्रकार से यह बिल्डिंग यह कार्यालय अनाथ हो चुका है जबकि आज की डेट में इतनी जगह की खरीदारी की जाए तो करोड़ों रुपए में है इस तरह की बिल्डिंग बनाई जाए तो करोड़ों रुपए में बनेगी इस बिल्डिंग में सरकारी उपयोग में लाते हुए जल निगम विभाग का जो कार्य है यहां से संपादित कराया जाए अन्यथा यह बिल्डिंग बहुत ही जल्द धराशाई हो जाएगी यह चोर उच्चके के निशाने पर है इसके अंदर बैठकर चोर उचक्के स्मैक और गांजा पीते हैं  इस मामले पर मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू जी से जब बात की गई तो उन्होंने कहा मामले पर जांच कर होगी कार्रवाई इसी मामले पर जब अधिशाषि अभियंता जल निगम से बात की गई तो उनका कहना था यह कार्यालय उनके संज्ञान में नहीं है देखते हैं इसी मामले पर जब जेई जल निगम आदित्य जल जीवन मिशन से बात की गई तो उनका कहना था यह हमारे विभाग में नहीं आता फिर भी देखेंगे इसी विभाग के अधिकारी धवल जी से जब बात की गई तो उनका कहना था यह विभाग उनके अंदर में नहीं आता।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |