Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: ऑपरेशन चक्रव्यूह! तमंचा-कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार


संग्रामपुर/अमेठी। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ’’ऑपरेशन चक्रव्यूह’’ के तहत थाना संग्रामपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अमेठी ’’श्री सरवणन टी.’’ के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ’’श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह’’ के पर्यवेक्षण में अपराधियों की धर-पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी अमेठी ’’श्री मनोज कुमार मिश्रा’’ के नेतृत्व में 1 सितंबर 2026 को थाना संग्रामपुर पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ’’अंकित पाण्डेय पुत्र चन्द्रिका पाण्डेय, निवासी रामापुर मजरे गड़ेरी, थाना संग्रामपुर, जनपद अमेठी, उम्र करीब 23 वर्ष’’ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके कब्जे से ’’एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस 315 बोर’’ बरामद हुआ। बरामदगी के संबंध में थाना संग्रामपुर में ’’मु0अ0सं0 165ध्26, धारा 3ध्25 आर्म्स एक्ट’’ के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ’’सुरेश चन्द्र यादव’’, कांस्टेबल ’’हरवेन्द्र सिंह’’, कांस्टेबल ’’चन्दन यादव’’ और कांस्टेबल ’’अनुज कुमार’’ शामिल रहे। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ संग्रामपुर थाने में विभिन्न धाराओं में दो मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |