Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः सड़क हादसा! सिक्योरिटी गार्ड की दर्दनाक मौत


अमेठी। थाना रामगंज क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-330 (अयोध्या-प्रयागराज मार्ग) पर रामगंज बाजार की सब्जी मंडी के पास बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रामगंज बाजार स्थित सब्जी मंडी के पास कार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी इस सड़क हादसे में मोहनलाल मौर्य (54) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रामगंज चैकी प्रभारी रणजीत सिंह पुलिस टीम और डायल-112 के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भादर भेजा, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया वही कार सवार मौके से फरार हो गयामृतक की पहचान मोहनलाल मौर्य निवासी शंकरपुर, कोहड़ौर, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मोहनलाल मौर्य सुल्तानपुर स्थित श्रीराम फाइनेंस में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत थे और ड्यूटी के सिलसिले में रामगंज बाजार आए थे। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |