लखनऊ । मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, 1 सितंबर 2026 को एक महिला ने अपनी करीब 15 वर्षीय नाबालिग बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र निवासी राज उर्फ टुशी पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दो टीमों का गठन किया। तकनीकी और मैनुअल साक्ष्यों के साथ स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से पुलिस ने 2 सितंबर को आरोपी राज उर्फ टुशी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। कार्रवाई मोहनलालगंज पुलिस टीम द्वारा प्रभारी निरीक्षक राम बाबू सिंह के नेतृत्व में की गई।
