Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: बीकेटी के अस्ती रोड नहर सड़क किनारे, सड़क बदहाल, राहगीर परेशान


लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब (बीकेटी) विधानसभा क्षेत्र के मामपुर बाना से अस्ती रोड से नहर सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने के कारण राहगीर परेशान होते है। वही राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। बाना पुलिया से अस्ती रोड तक नहर किनारे डामर सड़क बदहाल है। डामर उखड़ने से खड़ंजा गिट्टी सब बाहर आ गया और पत्थर बिखरे पड़े हैं। वही दुपहिया चालकों कार सवार व पैदल राहगीरों का सफर जोखिम भरा हो गया है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं और आम जनता परेशान है। इस सड़क से तमाम छात्र-छात्राएं और अन्य रोजमर्रा की जिंदगी जीने वाले राहगीर गुजरते हैं। अधिकारियों की लापरवाही दिखाई दे रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |