Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सिंहपुर: चारपाई पर बैठी थीं महिला, अचानक ढह गई दीवार


सिंहपुर/अमेठी। थाना क्षेत्र शिवरतन गंज के अंतर्गत महेशपुर मजरेमाहिया सिंदुरिया  में कच्ची दीवाल के मलबे में दबाकर हुई  महिला की मौत  जानकारी के मुताबिक, बारिश के चलते मकान काफी सील और जर्जर हो चुका था। गांव की निवासी सुखराजा अपने कच्चे मकान के अंदर चारपाई पर बैठी हुई थीं, तभी अचानक दीवार ढह गई और वह भारी मलबे के नीचे दब गईं। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने फावड़े और अन्य घरेलू साधनों की मदद से तेजी से मलबा हटाना शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद जब तक सुखराजा को मलबे से बाहर निकाला गया, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। बताया जा रहा है कि सुखराजा अपनी बेटी महादेई के साथ घर में रहती थीं। हादसे के वक्त महादेई संयोगवश घर के बाहर थीं, जिससे उनकी जान बच गई।  घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान अजय सिंह और राजस्व लेखपाल राजेश शर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और हादसे की रिपोर्ट तैयार की। घटना से दुखी ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल नियमानुसार उचित आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। वही पारिवारिक जनो  में रो रो का बुरा हाल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |