Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः गणेश विसर्जन शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजा बीसलपुर! जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, रंग-गुलाल से सराबोर हुआ शहर,मटकी फोड़ प्रतियोगिताओं ने बढ़ाया उत्साह


बीसलपुर। भगवान गणेश चैथ के अवसर पर रविवार को नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा को देखने के लिए नगर के विभिन्न मार्गों और चैराहों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मकानों की छतों और रास्तों के दोनों ओर खड़े लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। चारों ओर गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजते रहे और पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में रंगा नजर आया।

दोपहर करीब तीन बजे जानकी रतन मंदिर में विधिवत पूजन के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह और पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अमन जायसवाल उर्फ निक्की ने किया। बैंड-बाजों की धुन के साथ आगे बढ़ी शोभायात्रा में गणेश भक्त रंग और गुलाल उड़ाते हुए जयकारे लगा रहे थे।

पटेल नगर पुलिया के पास सपा नेता डॉ. रत्नेश गंगवार ने अपने साथियों के साथ श्रद्धालुओं के लिए जल, केला और जलजीरा आदि की व्यवस्था कराई। भीषण गर्मी में शीतल जल और जलजीरा मिलने से शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली। शोभायात्रा मंदिर गेट से शुरू होकर मठिया नाथ चैराहा, कोतवाली रोड, डिग्री कॉलेज रोड, पीलीभीत बस स्टैंड, 12 पत्थर चैराहा, गोपी टॉकीज मार्ग, छोटा चैराहा, बड़ा चैराहा और स्टेशन रोड होते हुए कटना नदी के तट पर पहुंची। यहां विधि-विधान से भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। यात्रा के दौरान पीलीभीत बस स्टैंड, 12 पत्थर चैराहा, बड़ा स्थल चैराहा और अन्य स्थानों पर मटकी फोड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में मटकी फोड़ने वाले श्रद्धालुओं को नकद पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया।

शोभायात्रा में संस्था अध्यक्ष राकेश बाथम, जानकी रतन मंदिर के पुजारी लखनलाल मिश्रा, अभिमान शर्मा, प्रांजल मिश्रा, आशीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पारुल गुप्ता, केशव किशोर गुप्ता, संस्थापक भाऊलाल प्रकाश मराठा, सकटे लाल कश्यप, अनिल वर्मा, मुकेश सक्सेना, विनोद अग्रवाल, दिलीप दुबे, रोहित मिश्रा, नवल किशोर गुप्ता, बिरजू गुप्ता, अभिनव शर्मा, राजेश अवस्थी, रजत मराठा, प्रेमपाल शर्मा, भुवनेश कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल शोभायात्रा के साथ तैनात रहा। उपजिलाधिकारी नागेंद्र पांडे, पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पांडे और प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला ने व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रखी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |