जगदीशपुर: तमंचा कारतूस समेत अभियुक्त धरा गया
September 03, 2026
जगदीशपुर/अमेठी। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के अंतर्गत अभियुक्त के पास से तमंचा कारतूस बरामद होने पर उसे जेल भेजा गया । थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक क्षेत्र के अंतर्गत माहेमऊ अंडर पास के निकट पुलिस को सफलता उस समय मिलीं जब थाना प्रभारी अजयेंद्र कुमार पटेल मय फोर्स के साथ वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे अचानक सामने से आ रहा एक युवक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश किया जिसे घेराबंदी करके पुलिस टीम ने धरदबोचा तलाशी लेने पर उसके पास से एक अदद तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ पुछताछ के दौरान उसने अपना नाम मोहित निवासी ग्राम चूपी इमली गांव थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक का निवासी बताया इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
