जगदीशपुर: चेतावनी के बाद भी नहीं हट रहा अतिक्रमण ! विभागीय अधिकारी पर पड़ रहें भारी अतिक्रमणकारी
September 03, 2026
जगदीशपुर/अमेठी योगी राज में बेखौफ अतिक्रमण कारी विभागीय अधिकारी पर भारी पड़ते जा रहें हैं।बार बार चेतावनी देने के बाद भी अतिक्रमण हटाने को तैयार नहीं है उच्च अधिकारी बेखबर है । विकास खण्ड के अंतर्गत जगदीशपुर सुल्तान पुर रोड़ माहेमऊ तिराहे के निकट स्थित पेड़ पौधों की नर्सरी करने में मस्त नर्सरी मालिक पी डब्लू डी सड़क के किनारे डामर रोड तक अतिक्रमण करके आवागमन बाधित कर रहे हैं जिसके चलते निरंतर दुर्घटना घटती रहती है मामला संज्ञान में आने पर जे ई महेश कुमार गौड़ ने तत्काल नर्सरी मालिकों को रोड़ से अतिक्रमण हटाने के लिए चेतावनी देते हुए बताया कि अतिक्रमण जल्द हटा लो वरना नोटिस जारी कर दी जाएगी गौरतलब हो कि चेतावनी देने के दो हपता बाद भी नर्सरी मालिक अतिक्रमण हटाने को तैयार नहीं है इसे विभागीय उदासीनता कहीं जाय अथवा नर्सरी मालिकों की दबंगई इस संबंध में पी डब्लू डी विभाग के जे ई महेश कुमार गौड़ ने बताया कि नोटिस काटने की चेतावनी देने के बाद भी अगर एक हफ्ते में अतिक्रमण नहीं हटा तो कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
