Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः विश्वकर्मा जयंती पर बालांजी आईटीआई में हुआ हवन-पूजन! मशीनों, औजारों और कार्यशालाओं का विधि-विधान से किया गया पूजन


पीलीभीत। भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर बालाजी निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में गुरुवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हवन-पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों ने विधि-विधानपूर्वक हवन में आहुतियां देकर भगवान विश्वकर्मा का स्मरण किया तथा संस्थान की सुख-समृद्धि, प्रगति और प्रशिक्षणार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर संस्थान की कार्यशालाओं में स्थापित मशीनों, उपकरणों और विभिन्न औजारों (टूल्स) का भी विधि-विधानपूर्वक पूजन किया गया। तकनीकी शिक्षा एवं कौशल प्रशिक्षण से जुड़े संस्थान में मशीनों और औजारों के पूजन को विशेष महत्व दिया गया। प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए भगवान विश्वकर्मा से तकनीकी ज्ञान, कार्यकुशलता और सफलता का आशीर्वाद मांगा।

हवन-पूजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से संस्थान का वातावरण भक्तिमय बना रहा। उपस्थित लोगों ने भगवान विश्वकर्मा को सृजन, निर्माण, तकनीकी ज्ञान और कौशल का प्रतीक बताते हुए उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे युवाओं के लिए विश्वकर्मा जयंती का विशेष महत्व है, क्योंकि ज्ञान के साथ कौशल और मेहनत ही उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे ले जाती है।

कार्यक्रम में संस्थान के संरक्षक  हरिओम चैधरी, प्रबंधन से प्रांजल चैहान, प्रधानाचार्य  विकास सक्सेना सहित संस्थान का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रशिक्षणार्थियों ने सामूहिक रूप से हवन-पूजन में भाग लेकर भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान संस्थान परिसर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |